कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में कोरोना के आए 6000 से कम नए केस, 18 की मौत

corona

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट आई है। आज देश में कोरोना के 6 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,554 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,093 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 18 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 539 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,554 नए केस सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,322 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 48 हजार 850 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 786 की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही प्रतिदिन की पॉजिटिविटी रेट 1.47 फीसदी हो गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 90 हजार 283 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 13 हजार 294 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 139 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214 करोड़ 77 लाख 55 हजार 21 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 21 लाख 63 हजार 811 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।