डी कंपनी के खिलाफ एक्शन में एनआईए, दाऊद इब्राहिम समेत 5 बड़े सदस्यों पर रखा इनाम

DAWOOD

NIA ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके डी कंपनी से जुड़े लोगों पर लाखों का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में जानकरी देने वालों को भारी भरकम इनाम दिया जाएगा। भगौड़े दाऊद सहित डी कंपनी के कुल 5 बड़े सदस्यों के खिलाफ इनाम का ऐलान किया गया है।NIA ने दाउद इब्राहिम पर 25 लाख के इनाम की घोषणा की है। साथ ही उसके छोटे भाई शकील पर 20 लाख का इनाम रखा है। NIA द्वारा दाउद के अन्य लोगों पर भी इनाम घोषित किए गए हैं।

NIA ने घोषित किए इनाम

दाउद इब्राहिम – 25 लाख

अनिस इब्राहिम – 15 लाख

जावेद चिकना – 15 लाख

टायगर मेमन – 15 लाखNIA announced reward against Dawood Ibrahim and his 4 companion

NIA ने 3 फरवरी 2022 को मुंबई में एक मामला दर्ज किया था। IPC का धारा 120 B और UAPA की धारा 17, 18, 20, 38, 40 के तहत मामला दर्ज किया था। इस केस में ये पांचों आरोपी वांटेड है। NIA ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा है कि दाउद आकंतवाद का इंटरनेशनल नेटवर्क चलाता है, साथ ही आर्म्स एक्ट, नार्को टेरेरिसम, मनी लॉंडरिंग, अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट भी चलाता है। दाउद आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

इन आरोपियों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर इन नंबरों से करें संपर्क

NIA Headquarter phone no. 011 24368800

Whats app / Telegram no. 8585931100

Mumbai NIA ofc

022-23550650/23550660

NIA ने इसे लेकर एक वाट्सऐप नबंर भी जारी किया है। NIA ने WA no. 07588707129 पर जानकारी शेयर करने की अपील की है।

भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन है दाऊद