गौतम अदानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, लुई वुइटन के चीफ को छोड़ा पीछे

adani

भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौतम अडानी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड रच दिया है। उन्होंने लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।

137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं। 91.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन, जिसे आमतौर पर LVMH के रूप में जाना जाता है, के सह संस्थापक हैं। एलवीएमएच लक्जरी फैशन की दुनिया का विश्व का अग्रणी नाम है। अदाणी धनपतियों की दौड़ में देश के मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी व चीन के जैक मा एशिया के दो अन्य बड़े रईस हैं, लेकिन वे अदाणी की तरह यह मुकाम हासिल नहीं कर सके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले महीने भारतीय अरबपति ने बिल गेट्स की जगह दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। अडानी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। उनकी कुल संपत्ति 113 बिलियन डॉलर हो गई, जो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक को 230 मिलियन डॉलर से अधिक है।

अडानी ने अकेले 2022 में अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर जोड़े हैं, जो किसी और की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ दिया और पिछले महीने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया।

ये समाचार भी पढ़ें :