कोटद्वार भ्रमण पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

301123863_1204026580169051_6254662093442856184_n

कोटद्वार। बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के तहत कोटद्वार पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके कौड़िया बैरियर पर पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें बाइक रैली के साथ लेकर झंडाचौक तक पहुंचे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे कार्यकर्ताओें को नाराज नहीं करेंगे। इसके लिए वे गढ़वाल भ्रमण पर निकले हैं। कहा कि हमारी बूथ कमेटियां मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबको साथ लेकर विकास की योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ समाज का हर तबका उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहरायेगी। इस अवसर पर भाजपा गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष, पं० राजेन्द्र अणथ्वाल, नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील गोयल, भाबर मण्डल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, कार्यकारी अध्यक्ष भाबर मनोज पांथरी, नगर निगम पार्ष पंकज भाटिया समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।