वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर,24 घंटों में देश में कोरोना के 20,551 नए मामले

Coronavirus. The virus has four surface proteins: E, S, M and HE

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। आज एकबार फिर देश में कोरोना के मामले में तेजी दर्ज की जा रही है। देश में आज भी दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 20,551 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 53 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 658 की बढ़त दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 20,551 नए केस सामने आए हैं जबकि 70 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 21,595 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 35 हजार 364 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 1114 एक्टिव केस कम हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,34,45,624 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,600 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।