ओपी राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को करेंगे समर्थन

3aed763e1a2acbe1d6b9f58e322c0d30_342_660

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ी हलचल देखने को मिली है। राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी पार्टी समर्थन करेगी।

राजभर ने कहा कि सीएम योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।

इस दौरान राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा चुनाव आया तो राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, एमएलसी चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हो रही हैं।