HNBGU:निःशुल्क कोचिंग के लिए 31 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विवि में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारियों के लिए निःशुल्क कोचिंग को प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी। इसके लिए प्रदेश में चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि जून निर्धारित है।
गढ़वाल विवि के कार्यक्रम समन्वयक प्रो० एमएम सेमवाल ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम डॉक्टर अम्बेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को संचालित करने के लिए चयनित किया गया है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में इस कोचिंग में प्रवेश के लिए एक जून से 30 जून 2022 तक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र मांगे गए है।
उन्होंने कहा कि आगामी 31 जुलाई 2022 को इस कोचिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा चार केन्द्रों श्रीनगर, देहरादून, रुड़की और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेना चाहता है वो अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले भर दे। छात्र अपना आवेदन वेबसाइट के लिंक पर जाकर भर सकते है।
