कुलगाम में बैंक मैनेजर पर हमला, घाटी में 72 घंटों में आतंकियों ने तीसरे बाहरी नागरिक को बनाया निशाना

ARMY

जम्मू-कश्मीर में टारगेट हमला का मामला रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल मैनेजर विजय को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक कुलगाम की इलाकाई देहाती बैंक की कुलगाम शाखा के बैंक मैनेजर को आतंकियों ने उस समय गोली मारी जब वे डयूटी पर थे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घाटी में बीते 72 घटे में आतंकियों ने तीसरे बाहरी नागरिक को निशाना बनाया है। इससे पहले सांबा की रहने वाली एक टीचर रजनी बाला की हत्या कर दी गई थी।