महाकुंभ 2021 के लिए तैयारियां शुरू, स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान

0
kumbh_mela2

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आयोजित होने वाला महाकुंभ 2021 के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार महाकुंभ में साल 2010 से की तुलना में कहीं अधिक संख्या में श्रृद्धालु मां गंगा में स्न्नान करने के लिए पहुंचेंगे। स्वच्छता की दृष्टि से कुंभ मेले को इस बार प्रशासन ऐतिहासिक बनाने जा रहा है। जिसके लिए कवायद अभी से तेज हो गई है।

इस महाकुंभ को लेकर मंगलवार को जिला अधिकारी दीपक रावत ने तमाम महत्वपूर्ण विभागों के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और अभी से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी दिए हैं।

दीपक रावत ने कहा कि मेले में स्वच्छता पर प्रशासन का विशेष ध्यान रहेगा। जिसको लेकर सीवरेज को को स्थाई प्रकृति का बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे गंगा में होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *