मनोज कुमार बने यूपी के नए निर्वाचन आयुक्त

0
18_01_2018-mk-singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल राम नाईक के अनुमोदन के बाद नियुक्ति का आदेश जारी हो गया है। गुरुवार को मनोज कुमार प्रदेश के मुख्य सचिव से मुलाकात करने पहुंचे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे सतीश कुमार अग्रवाल 19 दिसंबर, 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से यह पद रिक्त था। बिहार के रहने वाले मनोज कुमार प्रमुख सचिव (पंचायती राज) समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *