फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 37875 केस, 369 की मौत, यहां देखिए राज्यों का हाल
कोरोना की दूसरी लहर और तीसरी हर की आशंका के बीच देश में एकबार फिर कोरोना मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कई दिनों से कोरोना के केस 40 हजार से कम आ रहे हैं जो राहत की बात है। पिछले हफ्ते जब कोरोना मामलों की संख्या 40 हजार के पार हो गई थी तो सभी की चिंता एक बार बढ़ गई थी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते कल की अपेक्षा मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
इस तरह अब देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 3,91,256 तक पहुंच गई है। देश में फिलहाल कुल मामलों के केवल 1.18% सक्रिय मामले हैं। इससे पहले कल यानी 7 सिंतबर को 31,222 नए मामले सामने आए थे और 290 लोगों की मौत हो गई थी।
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 78,47,625 वैक्सीन की डोज लगाई गई है। वहीं अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 70,75,018 हो गया है।
चिंता की बात ये है कि केरल में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। वहीं केरल में निपाह वायरस की एंट्री भी हो चुकी है। यहां एक बच्चे की निपाह वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग बच्चे के संपर्क में आए है जिसके बाद अबतक कई लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले है। केरल में कोरोना वायरस के 25,772 नए मामले सामने आ हैं एक दिन 189 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 27,320 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं।
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1,544 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 1,576 मरीज ठीक हुए हैं और 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 16,205 है।
