पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, यहां जानिए अपने शहर में एक लीटर तेल का नया रेट

oil_petrol_diesel

महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (7 September) के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर है। रविवार (5 September) को देश के अलग-अलग शहरों में 10 पैसे लेकर 15 पैसे तक पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी। हालांकि, पेट्रोल-डीजल अभी भी रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रहा है।

 आपको बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है और हाल ही में कई बार तेल कीमतों में कमी आई है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया है।

देश के प्रमख शहरों में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव

नए रेट के हिसाब से आज राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.26 रुपये लीटर है।

देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। देश में ईंधन रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रहा है। इसकी वजह से जरूरत की हर चीजें महंगी हो रही हैं।  क्योंकि किसी भी सामान का ट्रांसपोर्टेशन का किराया बढ़ चुका है। ऐसे में आम आदमी की जब पर इसका सीधा असर हो रहा है।

19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल

देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।