मोदी-नेतन्‍याहू की मुलाकात:रद्द होने के कुछ ही हफ्ते बाद 500 मिलियन डॉलर के सौदे पर फिर बन गई बात

0
5a5e3fde5f10c

इस्रायल के पीएम  की भारत की छह दिवसीय यात्रा का बड़ा लाभ सामने आया है स्पाइक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल संबंधी करार के री-न्यू किए जाने से। भारत, इस्राइल से स्पाइक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल खरीदेगा। इस्राइली मीडिया ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से यह खबर दी है। भारत द्वारा 50 करोड़ डॉलर के इस रक्षा सौदे को रद्द कर दिये जाने के कुछ सप्ताह बाद यह बयान सामने आया है. यरूशलम पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार नेतन्याहू की भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले यह सौदा रद्द कर दिया गया था। इस करार का नवीकरण एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है।

पीएम मोदी के भाषण की सात खास बातें

अखबार ने नेतन्याहू के हवाले से कहा है कि भारत इस्राइल स्पाइक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल खरीदेगा। नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक दिन बिताने के बाद यह बयान दिया है। भारत की छह दिन की यात्रा पर गए नेतन्याहू ने कहा कि करार के अंतिम ब्योरे और दायरे को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक अन्य इस्राइली अखबार हारेट्ज ने लिखा है कि यह सौदा फिर मेज पर लौट आया है. इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात के हवाले से अखबार ने लिखा है कि फिलहाल इस पर मौजूदा बातचीत सही दिशा में जा रही है और इसके अधिक ब्योरे का खुलासा बाद में किया जाएगा।

इजरायल के पीएम ने 35 सेकेंड के एक वीडियो में ट्वीट कर कहा है कि भारत सरकार इस डील को लेकर फिर से अपनी इच्छा जताई है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जो बातचीत की है उसके बाद भारत सरकार ने हमें सूचित किया है कि वे लोग स्पाइक डील को फिर से करना चाहते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है और इसी तरह के कई और भी डील होंगे।’ हालांकि इजरायली पीएम ने यह नहीं बताया है कि इस सौदे को लेकर भारत के साथ उनकी किस तरह की बात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *