महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पुणे के महापौर के खिलफ केस दर्ज, COVID दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप

images_1581579839701_patil

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, पुणे शहर के महापौर मुरलीधर मोहोल, भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन लोगों पर COVID दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है।

इनपर आरोप है कि इन्होंने 30 अगस्त को राज्य में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान COVID-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस आरोप में इनपर केस दर्ज किया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आवाज उठाई थी कि जब प्रदेश में कोरोना के बीच शराब की दुकानें खुल सकती हैं तो मंदिर क्यों नहीं?

इधर धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर भाजपा (BJP) ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने चेतावनी दिया था कि आघाड़ी सरकार यदि तुरंत निर्णय नहीं लेती है तो भाजपा के कार्यकर्ता मंदिरों का ताला तोड़ कर उसे आम लोगों के लिए खोल देंगे। उनका कहना था कि अब राज्य में कोरोना का संक्रमण दर काफी कम हुआ है। वहीं राज्य सरकार ने अभी तक मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है। मंदिरों को खोलने को लेकर भाजपा राज्यव्यापी धरने कर रही है।