आधार कार्ड में जानकारी अपडेट कराने को नहीं होना पड़ेगा परेशान, घर बैठे करें समस्या का समाधान
आधुनिक जमाने में अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं तो बैंक व अन्य जरूरी कार्य बीच में ही लटक जाते हैं। कभी-कभी आधार कार्ड में कुछ गलत डिटेल होने के चलते भी काम रुक जाते हैं।
ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है। UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए नियमों में कुछ ढील दी थी, लेकिन अब नियमों में कुछ बदलाव कर दिया है।
पहले बिना एड्रेस प्रूफ के भी पता चेंज करवाया जा सकता था, लेकिन अब बिना एड्रेस प्रूफ के एड्रेस अपडेट नहीं हो पाएगा।
इसलिए एड्रेस चेंज कराने से पहले आपको एड्रेस प्रूफ के तौर पर पहले से तय कोई डॉक्युमेंट दिखाना होगा। आइए आपको आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
– इसके बाद ‘Proceed To Update Aadhaar’ पर क्लिक करें।
– इसके बाद 12 अंकों वाला आधार का नंबर दर्ज करें।
– इसके बाद सिक्योरिटी या कैप्चा कोड ध्यानपूवर्क लिखें।
– इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी जाएगा।
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
– इसके बाद आपको Log In पर क्लिक करना होगा और फिर आपको आधार कार्ड की डिटेल नजर आएंगी।
