केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में राहुल गांधी, 17 विपक्षी दलों संग की बातचीत

rahul gandhi

लोकसभा में पेगासस पर जारी हंगामें के बीच संसद में केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष एकजुट हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष को नाश्ते पर बुलाया है और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ब्रेकफास्ट बैठक में 17 विपक्षी दल जुटे हैं।

इस बैठक के लिए टीएमसी और शिवसेना के अलावा एनसीपी, डीएमके, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वामदल, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम और वीसीके को भी बुलाया गया है। आज का संसद सत्र शुरु होने से पहले राहुल की इस चाय पार्टी को लेकर माना जा रहा है कि सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट रणनीति के तहत काम कर रहा है।