केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मानसून सत्र से एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

Parliament1

 केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी।

 

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद यह पहला सत्र होगा। 19 दिनों तक चलने साथ इसका समापन 13 अगस्त को होगा।

लोकसभा में पेश करने के लिए लगभग 17 बिल सूचीबद्ध हैं, जिनमें पांच बिल विचार और पारित होने के लिए हैं। इसी तरह के बिल राज्यसभा में भी सत्र के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में तैयारियों का जायजा लेने के बाद मानसून सत्र की तारीखों का फैसला किया गया। सत्र का समय दोनों सदनों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।