स्वच्छ ऊर्जा में कुल 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी RIL, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
ऊर्जा सेक्टर की बदलती प्राथमिकताओं को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज नये ऊर्जा कारोबार में उतरने जा रही है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44 वी एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की। उन्होंने सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरज बैटरी और फ्यूल सेल की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिये 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया।
1,00,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन क्षमता के प्लांट होंगे स्थापित
जुटाए 3.24 लाख करोड़ रुपये
वहीं मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि कंपनी की इकाइयों में हिस्सेदारी बिक्री, राइट्स इश्यू और एसेट मैनेटाइजेशन के जरिए 3.24 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई है, जो एक रिकॉर्ड है। अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म और रिटेल कारोबार में शेयर की बिक्री, राइट्स इश्यू और एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए 3,24,432 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई। उन्होंने कहा, ‘‘आरआईएल ने 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं, जो वैश्विक स्तर पर एक साल में किसी भी कंपनी द्वारा जुटाई गई अब तक की सबसे बड़ी पूंजीगत राशि है। यह वैश्विक निवेशकों द्वारा भारत की वृद्धि क्षमता में विश्वास को दर्शता है।’’
