तेल की कीमतों में फिर उछाल, जानिए क्‍या है 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का भाव

oil_petrol_diesel

देशभर के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल के दाम में 25-31 पैसे प्रति लीटर जबकि डीज़ल के दाम में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल भी 85.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इतवार को दाम नहीं बढ़े थे।

29 मई को मुंबई पहला मेट्रो शहर बन गया था, जो उपभोक्ताओं को 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा पर पेट्रोल बेच रहा है। तेल कंपनियों ने कीमतों में तेजी को बरकरार रखते हुए शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में 25-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

महाराष्ट्र के कई शहरों में पहले से ही पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली रही हैं। यही नहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर है। मुंबई में डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत में बदलाव