EXCLUSIVE: उत्तराखंड की सियासत में फिर भूचाल, कैबिनेट मंत्री सरकार से नाराज, त्यागपत्र तय!

WhatsApp_

देहरदून। उत्तराखंड की शियासत में भूचाल थमने का नाम नही ले रहा है। पहले प्रदेश में एक गुट द्वार पूर्व मुख्मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को षडयंत्र के तहत मुख्यमंत्री पद से हटाया गया। लेकिन कहा जाता है कि राजनीति में सब दिन एक जैसे नही होते। पूर्व सीएम से नाराज एक कैबिनेट मंत्र अब अपनी ही सरकार से इतने नाराज है कि उन्होंने सीएम रावत को भी दो टूक कह दिया है कि प्रदेश में कोविड-19 नियंत्रण को लेकर जल्द कोई ठोस नीति नही बनायी गयी तो वह मंत्री पद से त्याग पत्र देंगे।

सूत्रों की माने तो प्रदेश के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही मंत्री ने सीएम रावत को दो टूक शब्दों में कहा कि यह दौर ना तो श्रेय लेने का है, ना ही किसी कार्यक्रमों के उद्धघाटन का है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी जितना हो सके चुपचाप अधिक से अधिक लोगों की मदद की जाय। सूत्रों की माने तो पिछले 10 दिनों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में काफी तेजी आयी है। जिसे देखते हुये कैबिनेट मंत्री सरकार के मुखिया से 5 से अधिक बार वार्ता कर चुके है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाडी क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में काफी तेजी आने के बाद कैबिनेट मंत्री ने खुलकर सरकार से सामने सुझाव रखे थे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री की सलाह नही मानी गयी। जिससे नाराज मंत्री ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में स्थिति ऐसी ही रही तो कोरोना मरीजों को समालना आसान नही होगा। इस लिये समय पर कोई ठोस प्रबंध की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा नही किया गया तो वह सरकार के साथ आगे नही चल पायेंगे।

उधर दस्तावेज से अनौपचारिक वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वह अभी गढवाल क्षेत्र के कई जनपदों में गये थे। लोगों में कोरोना महामारी को लेकर एक खौफ पैदा हो गया है। लोग मांग कर रहे है कि सरकार को कोरोना रोक-थाम के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाये। उन्होंने बताया कि समस्या अब यह आ गयी है कि रोज लोग बेड और अस्पताल की मांग कर रहे है। ऐसे में हम लोगों को कोई संतोष जनक जवाब नही दे पा रहे है। मंत्री ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से राजनीति कर रहे है इस लिये वह जनता की भावना को समझते है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब लोग हम से सवाल पूछ रहे है। इस लिये हमारे पास जवाब होना चहिए। मंत्री ने यह भी बताया कि वह 10 मई के बाद कोई बडा राजनीतिक स्टेंड लेंगे।