May 20, 2024

अभी-अभीः भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत नही रहे

देहरादून। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया। शनिवार रात को उन्हें फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई। अभी-अभी करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

बची सिंह रावत के निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी शोक जताया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुख व्यक्त किया। वहीं, नैनीताल और उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बचदा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बची सिंह ने कई दशकों तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। हमने उनके बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा उनके परिवार के साथ खड़ी है। उत्तराखंड की राजनीति में बचदा हमेशा याद किए जाएंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com