पीएम थाली बजाकर कोरोना भगा रहे हैं, क्या भाग गया कोरोना?-राहुल गांधी

Rahul-Gandhi_Dec-2-770x433

पश्चिम बंगाल के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एंट्री हो गई । राहुल गांधी ने बुधवार को उत्‍तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कोरोना आता है तो थाली बजाओ, घंटी बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ। कोरोना भाग जाएगा। भाग गया कोरोना? ममता बनर्जी कहती हैं खेला होबे। ये क्या ड्रामा चल रहा है?

राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास आपको देने के लिए घृणा और हिंसा के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा पश्चिम बंगाल का विभाजन करना चाहती है। ऐसा ही वे असम और तमिलनाडु में कर रहे हैं। अमित शाह और नरेंद्र मोदी को कुछ नहीं होने वाला है। आग लगेगी तो बंगाल जलेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि, मैं भाषण देने नहीं आया हूं। मैं यह बताने आया हूं कि बंगाल बंट गया, तो सबसे ज्यादा नुकसान बंगाल की जनता और भविष्य को होगा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह पहला प्रदेश है, जहां रोजगार के लिए लोगों को कट मनी देनी होती है। आपको नौकरी चाहिए, कोई काम चाहिए तो पहले ममता जी के लोगों को पैसे दो तो आपका काम होगा। 

135 सीटों पर वोटिंग के बाद आए राहुल गांधी:

गौरतलब है कि राज्य की 294 सीटों पर 8 चरणों में चुनाव होने हैं जिसमें 4 चरणों में 135 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। अब 17 अप्रैल को पांचवे चरण के तहत 45 सीट, 22 अप्रैल को छठवें चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीट और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है। काउंटिंग 2 मई को होगी।