देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 11,039 नए मामले, 41 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
A hospital staff receives a COVID-19 vaccine at a government Hospital in Srinagar, Indian controlled Kashmir, Saturday, Jan. 16, 2021. India started inoculating health workers Saturday in what is likely the world's largest COVID-19 vaccination campaign, joining the ranks of wealthier nations where the effort is already well underway. (AP Photo/ Dar Yasin)
बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी के 11,039 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ देश में कोरोना मामले की कुल टैली 10,777,284 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई और बुधवार की सुबह यह संख्या 1,60,057 थी। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 10,462,631 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
देश में पिछले 24 घंटे में 110 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,54,596 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत कोविड-19 के खिलाफ 41 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे तक कुल 41,20,741 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।
कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के दौरान, केंद्र द्वारा राज्यों को और केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य वर्करों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए वैक्सीन प्रदान की जा रही है।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोविड-19 (NEGVAC) के लिए वैक्सीन प्रशासन पर एक राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह टीकाकरण के सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है, जिसमें जनसंख्या समूहों की प्राथमिकता, वैक्सीन चयन, वैक्सीन वितरण, ट्रैकिंग तंत्र खरीद और सूची प्रबंधन शामिल है।
