CORONA UPDATE: उत्तराखण्ड में आज मिले 503 नये कोरोना मामले, कुल आंकड़ा 50 हजार पार।

covid19 update

देहरादून। आज उत्तराखण्ड में कोरोना के 503 नए मामले सामने आए जबकि, 919 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 142 देहरादून से हैं। इसके अलावा 99 हरिद्वार, 72 टिहरी गढ़वाल, 71 नैनीताल, 34 उत्तरकाशी, 32 ऊधमसिंह नगर, 16 पौड़ी गढ़वाल, 13 बागेश्वर, 10 चंपावत, 7 रुद्रप्रयाग, 4 चमोली और 3 पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। वहीं, 12 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। अब तक 50062 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, इनमें से 41095 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8076 केस एक्टिव हैं, जबकि 648 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 243 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।