अनलॉक 5 में किस राज्य में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, जानिए

37ce0f16-4ad1-4294-9a0c-35d3ccd0e8df

केन्द्र सरकार ने अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसमें सात महीने से बंद पड़े 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। साथ ही स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान खोलने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है। इस बीच राज्य सरकारों ने भी अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी कर दी हैं।

आइए जानते हैं किस राज्य में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

राजस्थान सरकार ने 31 अक्टूबर तक सिनेमाघर समेत एंटरटेनमेंट पार्क, स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की ओर से अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी की गईंं। राज्य के गृह विभाग (ग्रुप -9 )द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय लेगी। 

यूपी अनलॉक 5 के तहत गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार यूपी सरकार ने अपनी भई नई गाइडलाइन जारी की है। 15 अक्तूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक और मनोरंजन के आयोजनों को भी 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति दी गई। किसी बंद कमरे में 50 प्रतिशत लेकिन अधिकतम 200 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दी है। वहीं दुर्गा पूजा के आयोजन समेत विभिन्न आयोजकों को नई गाइडलाइन से राहत मिल सकती है। 

इसके साथ ही सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। महाविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के अनुसार होगा। स्विमिंग पूल को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 तारीख से खोलने की अनुमति। कंटेनमेंट जॉन के बाहर सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स 50% दर्शकों के साथ 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे।

वहीं उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज 15 अक्टूबर से खुलेंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए खुशखबर है। यहां पर्यटकों को छूट रहेगी। पंजाब में नाइट कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। इसके साथ ही संडे लॉकडाउन में भी छूट मिल गई है। 

देश की राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि दो दिन वीकली मार्केट लगाने संबंधी छूट दे दी गई है। राजस्थान की तरह यहां भी 31 अक्टूबर तक सिनेमाघर नहीं खुलेंगे।