राजस्थान: तीन दिन तक किया गैंगरेप, पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप
राजस्थान के बारां में दो मासूम नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले पर बोलने से बच रही है। दो नाबालिग बहनों को कोटा, जयपुर और अजमेर ले जाकर आरोपी तीन दिन तक गैंगरेप करते रहे। यहीं नहीं नाबालिग लड़कियों को पुलिस के सामने कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आरोप है कि पहले दोनों नाबालिगों का अपहरण किया, फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों तक उनके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कोटा, जयपुर और अजमेर ले गए, जहां दोनों बहनों से रेप किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियों के पिता ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस लड़कियों और एक नाबालिग आरोपी को थाने ले आई। पिता ने पुलिस से उसे न्याय दिलाने में मदद करने का आग्रह किया है। जब लड़कियों ने पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में बताने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस के सामने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
वहीं जानकारी ये भी है कि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया है। लड़कियों को आरोपियों ने धमकाया कि घरवालों और पुलिस को कुछ भी बताया तो मां-बाप और तुम्हें मार देगें। बारां पुलिस का दावा है कि दोनों बालिकाओं ने अपने 164 के बयानों में किया स्पष्ट कि उनके साथ रेप नहीं हुआ। दोनों बालिकाओं की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद एसपी ने कहा अगर लड़कियों का कहना है कि उनको डरा धमका कर बयान दिलवाए गए है तो आगे की कार्रवाई और अनुसंधान कर परमीशन लेकर दोबारा बयान लिए जाएंगे
