इंडियन आर्मी में भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, ऐसा मिलेगी नौकरी
इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए 90 वैकेंसी जारी की है. इन पदों पर 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु साढ़े 16 साल होनी चाहिए. उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जारी पदों पर भर्ती के लिए 10 अगस्त से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू है. उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है. योग्य अभ्यर्थियों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करें
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 10 अगस्त 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 09 सितंबर 2020
पद का नाम- 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-44) (जनवरी 2021 से कोर्स प्रारंभ)
पदों की संख्या- 90
वेतनमान- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 56100 – 1,77,500/- रुपये दिए जाने का प्रावधान है.
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 परीक्षा पास या मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से न्यूनतम 70% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स में समकक्ष परीक्षा उतीर्ण
आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 16 साल 6 महीना होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम 19 साल 6 महीने तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2021 से की जाएगी.
