मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर हुई भगवा

Eei1UZ9U8AAtUKc

पांच अगस्त यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में भूमि पूजन से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। नई तस्वीर में वे भगवा चोला पहने हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अपनी तस्वीर बदली और लिखा. ‘श्रीराम के हनुमान करो कल्याण।’

इससे पहले सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘प्रिय प्रदेश वासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं खुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करूंगा। मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने अपने घर या नजदीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान जी की पूजा करें और मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करें। राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की।’

बता दें कि इससे पहले कमलनाथ ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। पार्टी की लीक से हटकर कांग्रेस नेता ने कहा था कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ऐसा केवल भारत में ही संभव है।

ये समाचार भी पढ़ें :