बड़ी खबर- कोरोना संकट से निपटने के लिए सीएम ने दिये सख्त निर्देश, उच्च स्तरीय बैठक में हुआ मंथन

0
WhatsApp Image 2020-04-10 at 20.18.10

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रदेश सरकार अब नई रणनीति में जुट गयी है। जिसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना वायरस के संबंध में आगे की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इसमें कार्य योजना बनाई गई जो कि केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। 

जिसमें केन्द्र सरकार से लाॅकडाउन को प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक बढाने का आग्रह किया जाएगा। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक जारी रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चिह्नित हाटस्पाट में आवाजाही पर पूरी रोक रहेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना वायरस की स्थिति में किसी भी प्रकार की छूट आम और खास लोगों को नहीं दी जायेगी।
बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *