कोरोना संकटः प्रदेश में लाॅकडाउन खुलने के बाद की कार्ययोजना तैयार करे अधिकारीः सीएम

0
CM Photo 01 dt. 04 April, 2020

देहरादून। देश में 15 अप्रैल तक लाॅकडाउन है। जिसके कारण उत्तराखंड में भी पूर्ण रूप से आवाजाही बंद है। जिससे सैकडों लोग अन्य राज्यों व जनपद के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुये है। जिससे यह साफ है कि लाॅकडान खुलने के बाद प्रदेश में आने जाने वालों की काफी भीड होगी। जिससे निपटने के लिए सीएम रावत ने अधिकारी को निर्देश जारी किये है।

शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना वायरस ; (COVID-19) के संक्रमण की स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाऊन खुलने की स्थिति में भीङ को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार कर ली जाए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव कार्यों में जो लोग सहयोग नहीं करते हैं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम रावत ने कहा कि लोग सरकार का साथ दें, इसके लिए सभी धर्मगुरूओ और समाज के प्रबुद्धजनों का सहयोग लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा व एडीजी वी विनय कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *