कोरोना वायरस: केदारनाथ विधायक की मुख्यमंत्री से मांग, राज्य से बाहर फंसे लोगों को लाने की हो व्यवस्था

0
manoj rawat

देहरादून: कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर प्रदेश में लॉक डाउन होने से प्रदेश भर के सैकड़ों नागरिक अन्य शहरों और प्रदेशों में फंस गये है। ये लोग अपने घरों को लौटना चाहते हैं लेकिन इन्हें घर पहुचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण इन लोगों के सामने रहने और खाने का संकट मंडराने लगा है। सोशियल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिये ये लोग अपनी आपबीती लोगों से साझा कर रहे हैं।

वहीं इस बीच केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज रावत ने ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को पत्र लिख अवगत कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में लॉक डाउन की घोषणा के बाद प्रदेश के कई नागरिक अन्य राज्यों और शहरों में फंसे है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकांश लोग बीमारी का इलाज कराने दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार गए थे जो अब घर लौटना चाहते हैं। लेकिन घर लौटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से ये लोग विभिन्न शहरों में फंसे हैं। विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री को अवगत करते हुए कहा कि ऐसे समय में इन लोगों के सामने खाने और रहने की समस्या पैदा हो गई है। ये लोग बाहर खुले में सोने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार की ओर से ऐसे लोगों को घर पहुचाने के लिए कोई नोडल अधिकारी तैनात नही किया है और न ही कोई नम्बर पब्लिक डोमेन में दिया है।

वहीं केदारनाथ विधायक मनोज रावत के पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ऐसे लोगों को घर भेजने की व्यवस्था करने का आस्वासन दिया है। विधायक केदारनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द संवेदनशील अधिकारियों की टीम लगाकर फंसे हुए नागरिकों को निकालने की व्यवस्था कर उन्हें घर तक पहुंचाया जाएगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *