कोरोना वायरसः उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा स्थगित, संक्रमण से बचने के लिये उठाया कदम

0
uttrakhand-board-result-2016

देहरादून। राज्य सरकार ने प्रदेश की बोर्ड परीक्षा और मुल्यांकन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह कदम सरकार ने कोरोना वायरस के चलते उठाया है। हालांकी सरकार के देरी से उठाये गये इस कदम की प्रदेशभर में आलौचना हो रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की सभी बोर्ड परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया है. सचिव विद्यायी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है. शिक्षा सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बीते 19 मार्च को उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं के संबंध में शासन को अवगत कराया था जिस क्रम में सरकार द्वारा निर्णय लेते हुए उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23 मार्च,24 मार्च और 25 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है. इसके अलावा उन्हें बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को लेकर भी होने वाली ट्रेनिंग एवं मूल्यांकन व्यवस्था को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *