ब्रेकिंग न्यूज़ः त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पदोन्नति में आरक्षण खत्म हड़ताली कर्मचारियों ने जताई खुशी
The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat calling on the Union Home Minister, Shri Amit Shah, in New Delhi on August 19, 2019.
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चैंका दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य अधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं, उद्यमों और निगमों आदि में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था देने वाले शासनादेश को निरस्त कर दिया है। जिससे प्रदेश में अरक्षण को लेकर चल रहे गतिरोध पर बे्रक लग गये हैं।

इससे पूर्व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार ने संकेत दे दिये थे कि वह सकारात्मक फैसला लेगी। लेकिन इसके बावजूद जनरल-ओबीसी एम्पलाइज यूनियन ने आंदोलन की राह पकड़ ली थी। लगातार आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को सरकार ने वापस काम पर बुलाया लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं सरकार ने इस बीच नो वर्क नो पे का फरमान भी जारी किया। इसके बावजूद भी कर्मचारियों के आंदोलन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीं सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को समापत कर दिया है। सरकार के इस फैसले बाद हड़ताली कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने राज्य सरकार के इस फैसले स्वागत कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
