आरबीआई का फरमान:आज से बंद होगा डेबिट-क्रेडिट कार्ड में ऑनलाइन लेनदेन

0
credit_cards--621x414

अब तक डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी होते ही लोग उसका इस्तेमाल ऑनलाइन लेन-देन के लिए कर सकते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए नियम के मुताबिक 16 मार्च, 2020 से ज़ारी होने वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड में ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा डिसेबल (निष्क्रिय) होगी.

यदि ग्राहक अपने कार्ड में ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा चाहता है तो उसे इस सुविधा को इनेबल (सक्रिय) कराना होगा.नए कार्ड में सिर्फ़ दो सुविधाएं पहले से दी जाएंगी – एक एटीएम से पैसे निकालना और दूसरा प्वाइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) डिवाइसेज पर इस्तेमाल करना (जिसे आम भाषा में कार्ड स्वाइप से भुगतान करना कहते हैं)

इसी तरह से अभी तक जिन डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों ने अपने कार्ड का इस्तेमाल किसी ऑनलाइन लेन-देन के लिए नहीं किया है तो उनकी ये सुविधा भी डिसेबल हो जाएगी. उन्हें इसे इनेबल या चालू कराना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *