कोरोना वायरस: भारत में संख्या 81 हुई -उत्तराखंड सरकार ने ”बाते कम-काम ज्यादा” कार्यक्रम स्थगित किया

0
ko

देहरादून। देश में कोरोना वायरस की दस्तक को देखते हुए पहले उत्तराखंड सरकार ने सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किये और अब सरकार ने विकास के तीन साल बाते कम-काम ज्यादा कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।

शनिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जार कर दिया गया है। जिसमें 18 मार्च से विधानसभावार प्रस्तावित कार्यक्रमों फिलहार रोक दिया गया है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार द्वारा 18 मार्च से प्रदेशभर में विकास के तीन चाल बाते कम-काम ज्यादा किये जाने के निर्देश 28 फरवरी को किये गये थे। मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस विश्व में आपदा के रूप में फैल रहा है। जिससे देश के कई हिस्सों में नये वायरस संक्रमित लोगों की पहचान हो रही है। जिसे देखते हुए विधानसभावार प्रस्तावित कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *