सीएए पर दस्तावेज नहीं दिखाने वाले लोग मांग रहे रामलला के जन्म स्थान का सबूत- रविशंकर प्रसाद

0
ER7E38_U8AErRcc

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और दस्तावेज नहीं दिखाने वालों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को जोरदार हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गुजरात के केवड़िया में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीएए के प्रावधानों के अनुसार वह किसी तरह का दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। यह ठीक है, लेकिन वे सबूत मांगते हैं कि राम लला अयोध्या में पैदा हुए थे। इस तथ्य के बावजूद कि दुनिया हजारों सालों से यह मानती रही है। यह उनका दोहरा चरित्र, पाखंड और बोद्धिक बेईमानी है।

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं अपने उदारवादी वामपंथी मित्रों से कहना चाहूंगा कि हमें हराओ और अपनी सरकार बनाओ। आप हमें धर्मनिरपेक्षता, समावेश और मानव अधिकारों की शिक्षा नहीं दें। क्या आपने कभी आतंकवाद और चरमपंथी हिंसा के पीड़ितों के मानवाधिकारों के बारे में बात की है? कभी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *