सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को हुआ स्‍वाइन फ्लू, जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- CJI टीकाकरण का निर्देश दें

0
SUPREME COURT

सुप्रीम कोर्ट के छह जस्टिस को स्‍वाइन फ्लू (H1N1) हो गया है. इस बात की जानकारी जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दी. उन्होंने बताया कि बीमारी से निपटने के लिए सभी जजों ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे के साथ बैठक की. जस्टिस चंद्रचूड़ ने सीजेआई से मांग की है कि वह सुप्रीम कोर्ट के सभी स्टाफ को टीकाकरण का निर्देश दें. इस मुद्दे पर बात करने के लिए सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ बैठक बुलाई है.

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत के चीफ जस्टिस एसए बोबडे से इस फ्लू के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया. बता दें कि आज कोर्ट नंबर 2 में जस्टिस रमना के नेतृत्‍व वाली 3 जजों की बेंच में शामिल जस्टिस संजीव खन्ना ने मास्क लगाकर सुनवाई किया. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस समय चीफ जस्टिस को मिलाकर कुल 33 जज हैं.

बता दें कि स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर भारत में दस्तक दे दी है. दिल्‍ली में स्‍वाइन फ्लू का यह ताजा मामला सामने आया है. अभी तक कश्‍मीर और बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान से स्‍वाइन फ्लू से पीड़ित होने की खबरें सामने आई थी.

देश के कई शहरों से एच1एन1 वायरस से पीड़ित मरीज सामने आए हैं. राजस्थान से स्वाइन फ्लू के 32 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें से 19 मामले सिर्फ जयपुर से सामने आया है. पिछले साल इस वायरस ने राजस्थान के 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

पंजाब में भी इस वायरस से संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं. पंजाब के पंचकूला में 5 मरीज संदिग्ध पाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *