कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में किये 5 हजार रन पूरे

0
virat

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। दिल्ली में श्री लंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 25 रन बनाते ही विराट 5000 क्लब में शामिल हो गए। वह ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 63वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। नागपुर टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके कप्तान इस मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने महज 52 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया।

सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में वह तीसरे नंबर पर हैं। सुनील गावसकर ने 53 और वीरेंद्र सहवाग ने 59 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि सचिन तेंडुलकर 67वें मैच में यहां तक पहुंचे थे। हालांकि इनिंग की बात करें तो सचिन विराट से आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *