कर्नाटक: येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी बने मंत्री

0
EQEZC9fVUAAsh8J

कर्नाटक में आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले विधायकों में एसटी सोमशेखर, जे रमेश लक्ष्मण राव, आनंद सिंह, के सुधाकर, बीए बसवराज, एएच शिवराम, बी सी पाटिल, के गोपालाह, नारायणा गोडवा और श्रीमंत बालासाहेब पाटिल शामिल हैं।

सीएम येदियुरप्पा ने पहले ही कहा था कि पार्टी अध्यक्ष और नेताओं के निर्देश के अनुसार कल 13 विधायकों में से केवल 10 सदस्य ही शपथ लेंगे। मैं दिल्ली में हमारे नेताओं से मिलूंगा और फिर हम मंत्रिमंडल में अन्य लोगों को शामिल करने का निर्णय लेंगे।

बुजुर्ग व्यक्ति ने रोका सीएम येदियुरप्पा का काफिला
बेंगलूरू में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के काफिले को रोक दिया। उस व्यक्ति नेमुख्यमंत्री से दो एकड़ जमीन की मांग करते हुए कहा कि उनके पास कृषि के लिए कोई जमीन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *