सरकार ने तुर्की से 12,500 मीट्रिक प्याज आयात करना का किया समझौता, क्या अब सस्ता होगा प्याज ?

0
pyaz

नई दिल्ली। उपभोक्ता मामले विभाग के मूल्य स्थिरीकरण कोष प्रबंधन समिति (पीएसएफएमसी) के आदेश के अनुसार एमएमटीसी ने तुर्की से अतिरिक्त 12,500 मीट्रिक टन प्याज आयात करने का समझौता किया है। इस समझौते के तहत प्याज मध्य जनवरी से भारत में पहुंचने लगेंगे। इस समझौते के साथ प्याज आयात की कुल मात्रा 42,500 मीट्रिक टन हो गई है।

लगभग 12,000 मीट्रिक टन प्याज 31 दिसंबर, 2019 से पहले भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद राज्यों द्वारा की गई मांग के आधार पर विभिन्न राज्यों को प्याज की आपूर्ति की जाएगी। इससे प्याज की कीमत कम होगी और उपलब्धता बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *