कैंपस न्यूजः महाविद्यालयों में शोध और नवाचार पर हो फोकसः डाॅ. रावत

0
vc nw

ऋषिकेशः श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. उदय सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालयों में शोध और नवाचार पर अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए।

विश्वविद्यालय के कैंपस राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में आइक्यूएसी सेल की ओर से ‘फिट इंडियाः होलिस्टिक हेल्थ केयर फाॅर क्वालिटी लाइफ’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठि का अयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच के साथ संतुष्टिपूर्ण जीवन-यापन करना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कैंपस राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों से आये बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। जिसमें वक्तओं कहा कि स्वस्थ तन-मन के लिए जीवन में योग, व्यायाम व संतुलित आहार को शामिल करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *