अब लड़कियां भी ले सकेंगी सैनिक विद्यालयों में प्रवेश, मंजूर हुआ प्रस्ताव।

0
GIRLS1

नई दिल्ली (पीआईबी)। रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के सत्र 2021-22 से चरणबद्ध तरीके से प्रवेश के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। दरअसल, दो साल पहले मिजोरम के सैनिक विद्यालय छिंगछिप में लड़कियों के प्रवेश की प्रायोगिक परियोजना की सफलता को देखते हुए मंत्रालय द्वारा यह फैसला लिया गया है।

इस फैसले से सरकार के समग्रता, लैंगिक समानता, सशस्‍त्र बलों में महिला भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्‍य की पूर्ति होगी और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती मिलेगी। रक्षामंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस फैसले को निर्बाध तरीके से लागू करने के लिए सैनिक विद्यालयों में पर्याप्‍त महिला कर्मचारियों और आवश्‍यक आधारभूत संरचना की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *