करवाचौथ:चंद्रमा के निकलने का इंतजार, 8:16 PM पर निकलेगा चांदः

0
karwa_chauth_2018_puja_1540653434

देहरादून। करवाचैथ, ईद और गणेश चतुर्थी व्रत एवं त्योहार चंद्रोदय पर आधारित होते हैं। ऐसे में चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने वाली महिलाओं के लिए दस्तावेज डाॅट इंन चांद निकलने का सही समय दे रहा है। कई बार चंद्रमा निकलने के काफी देर पहले महिलाएं पूजा के लिए तैयार हो जाती हैं और चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहती हैं।

वहीं शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजपुर के मुख्य पुजारी आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल जी ने बताया कि चांद निकलने पर ही इन व्रत और त्योहारों की पूजा संपन्न होती है। ऐसे में सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले या चांद के आधार पर उत्सव मनाने वाले अन्य लोगों को यह जानने की उत्सुकता होती है कि आज चंद्रमा कब निकलेगा।आचार्य उदय प्रकाश ने बताया कि आज चांद गुरुवार (करवाचौथ) 17 अक्टूबर 2019 – 8:16 PM पर निकलेगा। जिसे देखते हुए आचार्य उदय प्रकाश नौटियान ने यूजर्स की इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए चांद निकलने का टाइम (इस सप्ताह) पूरे अध्ययन के आधार पर दस्तावेज को उपलब्ध कराया है। जिससे कि आप आसानी से अपना व्रत पूरा कर सकें।

आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल

चांद निकलने का समय ‘ आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल ‘ के अनुसार

चांद निकलने का टाइम –

गुरुवार (करवाचौथ) 17 अक्टूबर 2019  – 8:16 PM पर (दिल्ली में)
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2019  – 9:00 PM
शनिवार 19 अक्टूबर 2019  – 9:50 PM पर 
रविवार 20 अक्टूबर 2019  – 10:46 PM पर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *