बड़ी खबर: राजधानी में डेंगू का डंक, एक ही गांव के 500 लोग बुखार की चपेट में

0
dengue_1569047851_618x347

देहरादून। राजधानी से सटे नया गांव पेलियो और नत्थूवाला में सैंकडों लोग बुखार की चपेट में आ गये है। ग्रामीण बुखार को डेंगू और वायरल बता रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि नया गांव में तकरीबन 500 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। उधर ग्रामीणों की शिकायत के बात स्वास्थ्य विभाग भी बैचेन हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक करीब 1000 लोग इसका शिकार हो चुके है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बुखार से ज्यादा परेशान है। स्थानीय निवाशी दिपक सिंह ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची। जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुखार की पुष्टि हो चुकि है। अब यह देखा जा रहा है कि इतनी बडी संख्या में स्थानीय लोगों का बीमार होने के पीछे क्या वजह है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

गौरतलब हो कि यह दोनों गांव राजधानी से सटे हुये है और मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हर घर में कई कई कई लोग बीमार हैं। कुछ लोगों की हालत भी काफी गंभीर बतायी जा रही है। उधर पोलियो नत्थूवाला की पूर्व प्रधान गुलाबी देवी ने बताया कि सैकडों ग्रामीण डेंगू व वायरल बुखार से पीडित है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक यहा नहीं पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *