बड़ी खबर:विवादित विडियो पर विधायक ठुकराल का जवाब, मैं बीजेपी की विचारधारा के साथ

0
thukral

देहरादून। रूद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को सोशल मीडिया पर उनके एक विवादित वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृट ने उन्हें कराण बताओं नोटिस तो जारी कर दिया है, लेकिन ठुकराल है कि माने के लिए तैयार नहीं है कि उन्होंने जो कहा वह गलत था।

नोटिस के बाद ठुकराल और खुलकर सामने आ गये है। ठुकराल का कहना है कि यह वीडियो पुराना है। उनकी माने तो वीडियो वर्ष 2011 में रूद्रपुर दंगे के दौरान का है। ठुकराल ने कहा कि वीडियो में जो कहा गया है वह सत्य है। साथ ही ठुकराल ने कहा कि जो पीएम मोदी और भाजपा की विचारधारा है वही उनकी भी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि हर नोटिस का जवाब देने के लिए वह पूर्ण रूप से तैयार है, लेकिन यह भी साफ करना चाहते है कि उनके द्वारा कही गयी बात बीजेपी की विचारधारा है वह बीजेपी की विचारधारा से बाहर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *