दशहरा भारतीय परंपरा का पर्व हैः सीएम रावत

0
CM Photo 01 dt, 08 October, 2019

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक है। रावण अधर्म का प्रतीक था जिसका विनाश हुआ। उन्होंने कहा कि दशहरा भारतीय परंपरा का भी पर्व है। सीएम रावत ने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूर्जा अर्चना की। तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। सीएम रावत ने वहा मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। दशहरा भगवान राम की लंका विजय से जुड़ा पर्व भी है। श्री राम भारतीय संस्कृति एवं आदर्शता के प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपने त्यौहारों को शांतिपूर्व एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की भी अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *