महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम की मुलाकात

0
CM Photo 01 dt, 04 October, 2019

देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की भेंटवार्ता हुई। इस दौरान सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल कोश्यारी से राज्य के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ सीधे रूप से जुड रही है। जिससे राज्य में उघोग क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हो रहा है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश हित में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। इस मौके पर राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि सरकार राज्य में विकास के लिए जो माॅडल तैयार कर रही है, उससे निश्चित रूप से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *