आदित्य ठाकरे ने वर्ली से किया पर्चा दाख़िल, दिखाया दम

0
wsdg_5d919383ecf80

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन दाख़िल कर दिया है। ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले आदित्य पहले शख़्स हैं। आदित्य के नामांकन में बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

राजनीतिक हलकों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का अपने बेटे आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का स्वप्न कहीं राज्य के राजनीतिक समीकरण तो नहीं बदल देगा? चुनाव से कुछ दिन पहले ही आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी और सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि जनता ने कहा तो वह चुनाव भी लड़ेंगे और मुख्यमंत्री भी बनेंगे। 

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में मुख्यमंत्री कौन होगा? एक ऐसा सवाल है जिस पर बीजेपी-शिवसेना के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री पद की कुर्सी रिजर्व है और बीजेपी उप मुख्यमंत्री पद भी देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बीजेपी और शिवसेना के बीच तनातनी बढ़ने के आसार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *