पीएम मोदी ने फिर पेश की सादगी की मिसाल, वीडियो देखा आपने

0
narendra-modi-2-620x400

पीएम मोदी हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनकी चर्चा सादगी की मिसाल के तौर पर शुरू हो जाती है। इस बार उनके रूस दौरे से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक मिनट के इस वीडियो में पीएम मोदी के साथ अधिकारियों का फोटोसेशन होना था। इस दौरान वहां राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते पीएम मोदी के लिए बीच में सोफा रखा गया। लेकिन बाकी अधिकारियों के लिए कुर्सियां लगाईं गईं थी। जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने सोफा हटाने का आदेश दिया, और बाकियों की ही तरह कुर्सी लगाने को कहा। जिसके बाद वहां कुर्सी लगाई गई। और फिर फोटो सेशन हुआ।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की खूब तारीफ हो रही है। वीआईपी कल्चर को तोड़ने ने लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं। बतादें कि पीएम मोदी व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने दो दिवसीय रूस यात्रा पर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *