आर्थिक आंकड़ों से सहमा बाजार, कारोबारी दिन की शुरूवात सेंसेक्‍स और निफ्टी की बड़ी गिरावट के साथ

0
sahre market

जीडीपी के ताजा आंकड़ों का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है. सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरूवात सेंसेक्‍स और निफ्टी की बड़ी गिरावट के साथ हुई.

  • सुबह 11 बजे सेंसेक्‍स की गिरावट 400 अंकों से अधिक की हो गई और यह 36 हजार 900 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.
  • इसी तरह निफ्टी 110 अंक लुढ़क कर 10 हजार 900 के स्‍तर पर था.
  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 300 अंक से अधिक लुढ़क गया तो वहीं निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई.

इस वजह से कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 37 हजार के नीचे आ गया. इसी तरह निफ्टी ने भी 11 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को गंवा दिया.

शेयर बाजार में आखिरी बार कारोबार शुक्रवार को हुआ था. बाजार बंद होने के बाद शाम में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए. इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश की आर्थिक विकास की दर घटकर 5 फीसदी रह गई है.करीब 7 साल में भारत के विकास दर की यह सबसे सुस्‍त रफ्तार है. इससे पहले यूपीए की सरकार में भारत की तिमाही जीडीपी 5 फीसदी से नीचे गई थी.

कोर सेक्‍टर में भी झटका

जीडीपी के अलावा 8 कोर सेक्‍टर्स की विकास दर के आकड़ो ने भी देश की आर्थिक विकास को झटका दिया है. जुलाई महीने में 8 कोर सेक्‍टर्स की ग्रोथ घटकर 2.1 फीसदी पर आ गई है. जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यानी जुलाई 2018 में यह 7.3 फीसदी थी. इससे पहले जीएसटी कलेक्‍शन के मोर्चे पर भी सरकार को निराशा हाथ लगी है. बता दें कि अगस्त में जीएसटी कलेक्शन घटकर 98,203 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *